कंप्यूटर परिचय

 कंप्यूटर परिचय घर , दफ्तर या फिर स्कूल , कंप्यूटर आज हर जगह मौजूद है । रोजमर्रा के कई काम ऐसे हैं , जिनके लिए हम कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है या फिर उससे मिलने वाली सूचनाओं पर निर्भर रहते हैं । कंप्यूटर की मदद से विभिन्न काम जैसे नौकरी की तलाश , किसी उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल करना , शिक्षा संबंधी कार्य या फिर कहीं घूमने की योजना तैयार करना आसानी से किये जा सकते हैं । विभिन्न स्थानों पर और विभिन्न कार्यों के लिए अलग - अलग प्रकार व आकार के कंप्यूटर इस्तेमाल होते हैं । कुछ कंप्यूटरों को डेस्क पर अथवा जमीन पर रखकर इस्तेमाल किया जाता है जबकि इधर - उधर ले जाने में आसानी के चलते मोबाइल कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल होता है । मोबाइल डिवाइस से तात्पर्य ऐसे मोबाइल फोन से है जो प्रायः कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं । घर में निजी कंप्यूटर की मदद से आप अपनी चेकबुक का लेखा - जोखा तैयार करने , बिलों का भुगतान , अपनी आय और खचों का हिसाब , पैसे स्थांतरित , स्टॉक की खरीदारी और बिकवाली से लेकर अपनी वित्तीय योजनाओं का आकलन जैसे काम आसानी से कर सकते हैं । ए.टी.एम. ( ऑटोमेटेड टेलर मशीन ) मशीन के जरिये लोग पैसा जमा करते या निकाल सकते हैं । किराने की दुकान पर खरीददारी का हिसाब - किताब कंप्यूटर से किया जाता है । ज्यादातर उच्च तकनीकी कारें मार्ग निर्देशन संबंधी प्रणाली से युक्त होती है जो दिशा बताने , आपातकाल परिस्थितियों में सूचित करने और कार चोरी हो जाने पर उस तक पहुंचने में मदद करने जैसे काम करती हैं । ऑफिस में लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल विज्ञापन और पत्र बनाने , वेतन का हिसाब - किताब करने , सामान आदि की सूची बनाने और कीमतों सहित सामान की सूची तैयार करने के लिए करते हैं । घरों और स्कूलों में कंप्यूटर का इस्तेमाल शैक्षिक कार्यो के लिए किया जाता है । शिक्षक इसको पढ़ाने के लिए उपयोग में लाते हैं । विद्यार्थी अपने असाइमेन्ट पूरा करने , प्रयोगशालाओं और घरों में शोध कार्यों के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं । स्कूल - कॉलेज कैंपस ( परिसर ) में सभी कक्षाओं को अटेंड करने के बजाय कुछ छात्र - छात्राएं इन कक्षाओं की जरूरतों को अपने कंप्यूटर की मदद से पूरी कर लेते हैं । लोग कंप्यूटर पर गेम्स खेलकर , गाने सुनकर , सिनेमा देखकर , किताब या पत्रिका पढ़कर , विडियो बनाकर , फोटो को नया रूप देकर या फिर छुट्टियों की योजना बनाकर घंटों अपना मनोरंजन करते हैं । कंप्यूटर के ज़रिये विश्व के किसी भी कोने की जानकारी मिल जाती है । इससे आपको स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार , मौसम संबंधी जानकारी , खेलों के स्कोर , स्टॉक के दाम , अपने मेडिकल रिकार्ड , बैंक में जमा राशि की जानकारी और अनगिनत तरह की शैक्षिक सामग्री मिल जाती है । यही नहीं कंप्यूटर के जरिये आप किसी को संदेश भेज सकते हैं , नए दोस्त बना सकते हैं , खरीददारी कर सकते हैं , कर और प्रिसक्रिप्शन फाइल कर सकते हैं और घर बैठे कोई कोर्स भी कर सकते हैं । कंप्यूटर की मदद से आप टेलीफोन कॉल कर सकते हैं , नए दोस्त बना सकते हैं , विचारों व स्टोरी का आदान - प्रदान कर सकते हैं , टैक्स भी जमा कर सकते हैं , किताब पढ़ सकते हैं । इसके अलावा आप इसकी मदद से और कई काम भी कर सकते हैं । लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल संचार के साधन के रूप में करते हैं । यह संचार , मात्र लिखित रूप तक ही सीमित नहीं है । आधुनिक तकनीक की बदौलत कंप्यूटर के जरिये आवाजें , ध्वनियां , विडियो और ग्राफिक्स भी भेजे जा सकते हैं । कंप्यूटर के इस्तेमाल से आप जिस व्यक्ति से संचार कर रहे हैं उसे देख भी सकते हैं । इसके साथ ही अपने मित्रों , परिवारजनों एवं क्लाइंट को तस्वीरें तथा विडियो भी भेजी जा सकती हैं।कंज्यूमर ( उपभोक्ता ) अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल व्यवसाय में करता है । कर्मचारी किसी दूसरे कर्मचारी व ग्राहकों से संवाद कायम करने में करता है । छात्र अपने सहपाठियों , शिक्षकों और परिजनों से बातचीत करने में करता है । इसके अलावा सुरक्षा बल में कार्यरत लोग अपने दोस्तों और परिजनों से

बातचीत करने के लिए भी कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं । साधारण नोट या संदेश भेजने के साथ ही लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल फोटोग्राफ , कैलेंडर , जर्नल , म्यूजिक और वीडियो के आदान - प्रदान में भी करते हैं । प्रतिदिन नयी तकनीक विकसित होती रहती है । डिजिटल क्रांति को हम से काम में लाते है यह पूर्ण रूप से हम पर निर्भर करता है । आज कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा बन गए हैं । डिजिटल दुनिया में सफल होने के लिए कंप्यूटर शिक्षित होना ज़रुरी है । कंप्यूटर शिक्षित होने का मतलब है कंप्यूटर और इसके इस्तेमाल की जानकारी और समझ होना ।

कंप्यूटर क्या है ?

 कंप्यूटर एक ऐसा इलैक्ट्रॉनिक उपकरण है जो अपनी मेमोरी में मौजूद निर्देशों के आधार पर काम करता है । यह डाटा ( इनपुट ) को ग्रहण कर उसे तय नियमों के अनुसार व्यवस्थाबमाप्रासस ) कर परिणाम निकालता है और साथ ही भविष्य में इस्तेमाल हेतु उसे स्टोर भी करता है



Next- कंप्यूटर से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य/Some important facts related to computer


LALIT SANGWA

Hello दोस्तों मेरा नाम ललित साँगवा है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से Blogging, Seo, Internet, Review, WordPress, Make Money Online और Technology से जुडी सभी जानकारियां Share करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post